
Nexon EV MAX नौ सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा करती है। नेपाल के लिए Tata Nexon EV Max 7.2 kW AC फास्ट चार्जर के विकल्प के साथ उपलब्ध है।
Tata Nexon Max Launched in Nepal : भारतीय बाजार में Tata Nexon कंपनी का एक बेस्ट सेलिंग प्रोडक्ट है, लेकिन भारतीय बाजार में इसकी कीमत 8 लाख के आसपास से शुरू होती है। आप यह जानकर हैरान होंगे कि नेक्सॉन को काठमांडू, नेपाल में 7.2 kW चार्जिंग विकल्प के साथ लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत लगभग 46.49 लाख (लगभग 29.02 लाख रुपये) तय की गई है।
Tata Nexon EV Max में Ziptron तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, और यह Intensi-Teal, Daytona Grey और Pristine White नाम से कुल तीन कलर में ब्रिकी पर उपलब्ध है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है, कि स्टैंडर्ड रूप से इस कार पर दो-टोन (Dual Tone) रंगों की पेशकश की जाती है।

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 40.5 kWh IP67-रेटेड ली-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, और यह 33 प्रतिशत अधिक बैटरी क्षमता को सक्षम करती है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह सिंगल चार्ज पर 453 किमी की ARAI-प्रमाणित रेंज प्रदान करती है।
यह भी पढ़ें : इस 7-सीटर कार को Kia ने किया भारत में बंद, क्या लाएगी कंपनी नया मॉडल?
Nexon EV MAX 100 kW (134 hp) की पावर और 250 Nm का इंस्टेंट टॉर्क आउटपुट विकसित करता है। यह कार नौ सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा करती है। नेपाल के लिए Tata Nexon EV Max 7.2 kW AC फास्ट चार्जर के विकल्प के साथ उपलब्ध है। इसे या तो घर पर या कार्यस्थल पर स्थापित किया जा सकता है जिससे चार्जिंग समय को घटाकर 6.5 घंटे करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें : आ गई भारत की सबसे सस्ती कार, 8 लाख से भी कम कीमत और रेंज जबरदस्त
Nexon EV MAX कार का फाइव-सीटर फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, वहीं 50 kW DC फास्ट चार्जर केवल 56 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।
Post Views:
138